May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें फोटो भी।

एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक का किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष विजेन्द्र ढ़ाका एवं धोद विधानसभा के पूर्व विधायक कॉमरेड़ पेमाराम के सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ आने के दौरान क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में अभिनंदन किया गया। शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के छात्रप्रतिनिधि एवं रामसरा के निवासी युवा कन्हैया चौधरी पुत्र लक्ष्मणराम जाखड़ के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने ढ़ाका को साफा पहनाया एवं कानाराम ओला एवं श्रवणदास स्वामी ने पूर्व विधायक पेमाराम को साफा पहनाया। कार्यक्रम के दौरान खेत मजदूर यूनियन के नेता कॉ रामरतन का स्वागत भंवरलाल जाखड, दानाराम नाई ने, एसएफआई के सीकर जिला सचिव राकेश मुहाल का स्वागत भैराराम सारण एवं राजू शर्मा ने, कला महाविद्यालय सीकर के छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणीया का स्वागत जैसाराम जाखड़ एवं श्रवण सारण ने, एसएफआई सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी सागर खचरियावास का स्वागत रामप्रताप शर्मा एवं खियांराम गिल्ला ने, शेखावाटी विश्वविद्यालय के छात्रनेता देवराज हुड्डा का स्वागत हडमानाराम नाई एवं महेन्द्र स्वामी ने किया। इस दौरान लाछडसर से पेमाराम सारण, प्रेमाराम बिस्सू, दिलीप बिस्सू, लिछमणराम जाखड़, हडमानाराम, रामेश्वरलाल, रामकरण, द्वारकाप्रसाद, सांवरमल, राकेश, हरभजन, महेश, महेन्द्र, गजानंद, रामप्रताप, मनोज, धनाराम स्वामी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

एडवोकेट खीची को मिला मंडी शाखा का दायित्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के युवा अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता एड़वाकेट रणवीरसिंह खीची को एक और उपलब्धि मिली है। खीची को यूनीयन बैंक ऑफ इंडिया की श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी शाखा में बतौर पैनल एडवोकेट नियुक्त किया गया है। विदित रहे कि खीची पूर्व में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, राजस्थान ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एयू स्मॉल फाईनेंस बैंक, श्रीराम फाईनेंस, आवास फाईनेंस, कोगटा फाईनेंस आदि में बतौर पैनल एडवोकेट अपनी सेवांए दे रहे है। विगत 20 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय खीची सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय है एवं अणुव्रत समिति में मंत्री, नागरिक विकास परिषद में कार्यसमिति सदस्य के रूप में सेवांए दे रहे है।

अज्ञात वाहन ने मारी मोर-मोरनी के जोड़े को टक्कर, ग्रामीणों ने संभाला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती गांव बंधनाऊ में अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय पक्षी मोर एवं एक मोरनी को टक्कर मार दी। ग्रामीण दूदाराम मेघवाल, संतोष पारीक एवं परमेश्वर चौधरी ने उन्हें संभाला एवं प्राथमिक उपचार करवाया। घटना में मोर की मौत हो गई एवं मोरनी को सरदारशहर वन विभाग कार्मिकों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान भंवरलाल, रमेश, श्रवण, रामदेव, कानाराम आदि ग्रामीण भी मौजूद रहे एवं मृत मोर का अंतिम संस्कार किया।