May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। सोमवार को दिनभर मौसम मेहरबान रहा। लोगों ने गर्मी व हीटवेव से राहत महसूस की है। शाम को श्रीडूंगरगढ़ शहर में हल्की आंधी आई और कई गांवो में हलकी बरसात हुई। बरसात ने मौसम ठंडा कर दिया वहीं किसान वर्ग में प्रसन्नता का माहौल छा गया। क्षेत्र के गांव इंदपालसर गुसाईंसर, ठुकरियासर, बरजांगसर, सोनियासर, कुनपालसर व रीड़ी सहित आस पास के गांवो में बरसात हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में प्री मानसून की बरसात की संभावनाएं जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर में हुई बरसात से ग्रामीण हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में हुई हल्की बरसात, गर्मी व हीटवेव से मिली राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर गुसाईंसर में हुई बरसात, किसान वर्ग हुआ प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कुनपालसर में हुई बरसात।