






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। शराब के नशे में पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट के अनेक मामले आए दिन पुलिस थानों में पहुंच रहें है। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी नीमादेवी ने अपने पति अपने पति हेतराम पुत्र चौथाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने गत 6 माह से एक दूसरी औरत के साथ संबंध बना रखे है और वह आए दिन शराब पीकर नशे में उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता है। आरोपी आए दिन उसे पिकअप से जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने उसके संदूक का ताला तोड़कर 1500 रूपए भी निकाल कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अवतार सिंह को सौंप दी है।




