May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। गहने, नगदी लेकर घर से गई पत्नी ने किसी ओर के साथ दूसरा विवाह रचा लिया और पीड़ित पति ने थाने पहुंच कर पत्नी सहित आधा दर्जन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। सोनियासर गोगलियान निवासी महेंद्र पुत्र धुड़ाराम जाट ने अपनी पत्नी धापूदेवी पुत्री जेठाराम जाट निवासी लालमदेसर बड़ा, नौरतराम पुत्र रेवंतराम जाट निवासी श्यामसर, पूर्णाराम पुत्र रेड़ाराम जाट निवासी चहू, नागौर व दो तीन अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी 10 फरवरी को उसकी पत्नी को उठाकर ले गए और कागजात साइन करवा कर दूसरे व्यक्ति से विवाह करवा दिया। पत्नी घर से नगदी व गहने ले गई व उसके साथ घर बसाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।