






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर रोड पर गांव बाना के निकट सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में एक कार व एक बाइक आमने सामने टकरा गए। टक्कर में चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है व चारों को ही यहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। आपणों गांव सेवा समिति के सेवादारों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार रीडी़ निवासी 28 वर्षीय रणवीर पुत्र संपतराम भार्गव घायल हो गया है। कार सवार रीड़ी निवासी 35 वर्षीय सरला पत्नी चांदरतन शर्मा, 22 वर्षीय विष्णु पुत्र गौरीशंकर शर्मा निवासी नापासर, 30 वर्षीय विदुर पुत्र गौरीशंकर शर्मा नापासर घायल हुए है।



