May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। कालूबास में स्थित एक बाड़ी में बने होद के भीतर पानी में तैरता एक युवक का शव मिला है। होद को पट्टी व टीन शेड से ढका हुआ था और इधर से गुजर रहें एक युवक ने बाड़ी का गेट व होद पर पट्टी टीन शेड हटे हुए देखा तो उसे अंदेशा हुआ। उसने होद में झांका तो एक युवक का शव तैरते हुए मिला। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। एसआई मोहन मीणा ने दल के मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला है। बाजार के ही एक व्यापारी के 35 वर्षीय पुत्र के रूप में युवक की पहचान कर ली गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है व परिजन मौके पर पहुंच गए है। परिवार में गम का माहौल छा गया है।