May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। क्षेत्र में घरों में गहनों नगदी की चोरी की वारदातें अक्सर सामने आती है परंतु शुक्रवार को एक पशु चिकित्सालय में चोरों के घुसने की वारदात सामने आई है। चोरों ने बीती रात कल्याणसर पुराना में स्थित चिकित्सालय के ताले तोड़ दिए। चोरों ने अस्पताल परिसर की अलमारी, ड्रावर व स्टोर रूम के ताले तोड़ डाले। चोर गर्भाधान करवाने वाले 77 स्ट्रो, उन्हें सुरक्षित रखने के जार, पशुओं के ईलाज में काम ली जाने वाली किट, एक इलेक्ट्रिक कैटल, एआई गन चोरी कर लिए। पशु चिकित्सक रूचि पटवा ने पुलिस को जानकारी दी और हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने मौके पर पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दी है। डॉ रूचि पटवा ने बताया कि सुबह जब चिकित्सकीय स्टाफ मौके पर पहुंचा तो ताले टूटे पाए और पुलिस को सूचना दी गई।