May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2025। मंगलवार 24 जून से आगामी 9 जूलाई तक 15 दिनों तक राज्य भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अत्त्योदय सम्बल पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा और हर जरूरतमंद तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस संबध में सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पखवाड़ा के तहत महत्वूपर्ण विभागों की योजनाओं का लाभ देने के साथ साथ जनता के रूके हुए कार्यों को त्वरित निस्तारित किया जाएगा। पखवाड़ के तहत राजस्व विभाग द्वारा लंबित पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान नामंतकरण के प्रकरणों का निस्तारण, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गरीब मुक्त गांव योजना के तहत बीपीएल परिवारों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ना, पंचायती राज विभाग द्वारा स्वामित्व पट्टों का वितरण, वर्षा जल संरक्षण कार्य, ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली के झूलते तारों को सही करने, करंट वाले पोल, टूटे पोल आदि को सही किया जाने, पीएचईडी द्वारा आमजन को लंबित जल कनेक्शन जारी करने, पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने, कृषि विभाग द्वारा सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ड्रिप, मिनी एवं फव्वारा आदि की स्वीकृतियां जारी करने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने, वन विभाग द्वारा नर्सरियों से पौधा वितरण, पौधारोपण करने, खाद्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, नवीन पात्र परिवारों व सदस्यों की आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी संबंधी कार्य करने, पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण करने, शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, विद्यालयों का क्रमोन्यन सहित अन्य शिक्षण आवश्यकताओं की पूर्ति संबंधी कार्य करने, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्कूटी वितरण करने के साथ साथ अन्य विभागों द्वारा योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों से जरूरतमंद को लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक तहसील में प्रतिदिन 2 से 3 शिविर आयोजित किए जाने की येाजना बनाई गई है एवं प्रत्येक दिन शिविर समाप्ति के बाद सभी विभागों द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को प्रगति के बारे में अवगत करवाने के निर्देश भी दिए गए है।