May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-25 at 20.31.56

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। बुधवार को शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर के चूरू से बीकानेर जाने के दौरान जोरापुर के निकट हाइवे पर मोमासर के ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया। ग्रामीणों ने गांव के दानदाता कन्हैयालाल जैन से फोन पर वार्ता करवाई व जैन ने उन्हें गांव की समस्याओं का समाधान करने की अपील की। ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल व कॉलेज में रिक्त पदों पर भर्ती करवाने, गांव सीवरेज लाइन डलवाने की मांगे रखी। ग्रामीणों ने मोमासर लाछड़सर सड़क मार्ग का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की जिसपर मंत्री मदन दिलावर ने स्वीकृत सड़क मार्ग का कार्य शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मंत्री को साफा, शॉल फुलमालाएं पहना कर स्वागत किया व राममंदिर की प्रतिकृति भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, खटीक समाज के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर खटीक, बाबूलाल खटीक सहित मोमासर के अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें। विदित रहें मोमासर से लाछड़सर सड़क मार्ग बुरी तरह से टूट गई है व अनेक गांवो के ग्रामीण इससे बुरी तरह से परेशान है। बजट घोषणा में स्वीकृत इस सड़क की मांग ग्रामीण विभिन्न स्तरों पर लगातार उठा रहें है। बता देंवे शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर बुधवार प्रातः 4.15 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचें तथा बीकानेर से प्रातः 7 बजे राजकीय वाहन द्वारा सड़क मार्ग से चूरू के लिए प्रस्थान किया। वहीं दिलावर सायं 7 बजे पुन: बीकानेर पहुंचें है। उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम बीकानेर में ही है। शिक्षा मंत्री गुरुवार प्रातः 8 बजे बीकानेर से श्रीगंगानगर के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के ग्रामीणों ने किया मंत्री मदन दिलावर का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ अनेक ग्रामीण हाइवे पर पहुंचे मंत्री का स्वागत करने, रखी गांव की समस्याएं।