May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2020। देश में संविधान सप्ताह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रयास किए जा रहें है। इस क्रम में आज श्रीडूंगरगढ़ में तालुका विधिक सेवा समिति ने गांव उदरासर, सुरजनसर, बिरमसर, जालबसर, गांव ठुकरियासर में ग्रामीणों को संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। समिति के पीएलवी पंकज मेहरा ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता को प्रेरित करने वाले मूल कर्तव्यों की जानकारी देश के प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए। मेहरा ने कहा कि संविधान का पालन करना और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्र गान का आदर करना ही हमारी राष्ट्र के प्रति निष्ठा व संविधान के मूल कर्तव्य को निभाना है। मेहरा ने 11 मूल कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। बता देवें कि पीएलवी का अर्थ है पैरा-लीगल-वॉलिंटियर जो क्षेत्र में समाज व न्याय संस्थाओं के बीच की दूरी को कम करने का कार्य करतें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएलवी पंकज मेहरा ने ग्रामीणों को मूल कर्तव्यों की जानकारी दी।