May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अलग अलग कार्रवाइयों में बुधवार को चार जनों को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि झंवर बस स्टैंड पर एक पिकअप गाड़ी के टायर चोरी के मामले में रिड़ी निवासी 20 वर्षीय दिनेश जाखड़ को गिरफ्तार किया गया। वहीं रामस्वरूप ने ही एक अन्य मारपीट के मामले में मिंगसरिया निवासी राजेंद्र व कमल पुत्र श्रवणराम मेघवाल को भी गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने कालू निवासी रविशंकर मीणा को समझाईश के बावजूद नहीं मानने पर शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। चारों को ही गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।