May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ की प्रमुख समाजसेवी संस्था तेरापंथ युवक परिषद के इस सत्र में 1 दिसम्बर से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इनके द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली जरूरतमंद को ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था कस्बे के कालीकट प्रवासी व्यवसायी राजकुमार बाफना व रमित बाफना ने अपने स्वर्गीय पिता बाबूलाल बाफना की स्मृति में देने की घोषणा की है। तेयुप के अशोक झाबक की प्ररेणा से दोनों बाफना बंधुओं ने पांच न्यूमिलाइजर मशीन तेयुप को देने के साथ बकाया सत्र का ऑक्सीजन का पूरा खर्च वहन करने की बात कही है। झाबक ने ही तेयुप अध्यक्ष जितेंद्र झाबक (जीनु) और कोषाध्यक्ष नवीन झाबक को न्यूमिलाइजर मशीन सौंपी। तेयुप अध्यक्ष ने राजकुमार बाफना व रमित बाफना का समाज में जरूरतमंद को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का सेवा कार्य करने के लिए आभार प्रकट किया।