






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने गांव आड़सर के निकट सड़क पर शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में रामसर, नापासर निवासी चालक 30 वर्षीय मनफुल जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमवी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। वहीं एसआई मोहनलाल मीणा ने बताया कि थाने में एक परिवाद की जांच में जाखासर निवासी कालूराम जाट को थाने बुलाया गया। यहां व पुलिस की मौजूदगी में समझाईश के दौरान वह तैश में आ गया और अपनी पत्नी से मारपीट करने पर उतारू हो गया। पुलिस ने इसे शांतिभंग के आरोप में पकड़ा। दोनों ही आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



