






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। अपने खेत में फसल में छिड़काव करने के दौरान कीटनाशक की चपेट में आने से असमय प्राण गवां दिए है। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ व नापासर थाना क्षेत्र के गांव कुचौर अगुणी में हरचंद पुत्र देवाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई 28 वर्षीय बंशीलाल जाट गरूवार को खेत में फसलों में स्प्रे कर रहा था। जिससे वह बेहोश हो गया तो परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ईलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह को दी है।



