May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-29 at 08.22.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2025। देर रात हाइवे पर एक बस व बोलेरो कैंपर गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए है। प्राप्त सूचना के अनुसार हाइवे स्थित गुसाईंसर के निकट रात करीब 12 बजे बीकानेर की ओर से जा रही एक बस व सामने से रही एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो सवार रतनगढ़ के गांव बरजांगसर निवासी 40 वर्षीय हीराराम व 55 वर्षीय जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां ट्रोमा में भर्ती दोनों जीवन के लिए संघर्ष कर रहें है। बस भी क्षतिग्रस्त हुई परंतु गनीमत रही बस सवार सभी यात्री सुरक्षित है। बीकानेर हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को साइड करवाया और हाइवे पर यातायात सुचारू करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोलेरो कैंपर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमने सामने टकराई बस और कैंपर बोलेरो गाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बस भी क्षतिग्रस्त हुई, पर गनीमत रही बस सवार सभी यात्री सुरक्षित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमने सामने टकराई बस और बोलेरो, बोलेरो सवार दो जनें हुए गंभीर घायल।