






सीबीईओ पुनिया का स्काउट गाइड संघ ने किया अभिनंदन, दी बेहतर संचालन की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ की स्थानीय शाखा ने शुक्रवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पुनिया का स्वागत किया। स्थानीय संघ सचिव रामकृष्ण पन्नीवाल, सहायक सचिव डॉ विनोद चौधरी पूनरासर, महेन्द्र सिंह बिग्गाबास रामसरा, मंजु शारीरिक शिक्षक उदरासर, अंजली मीणा धर्मास सीबीईओ कार्यालय पहुंचे और पूनिया को स्कार्फ पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट दिया। पन्नीवाल ने श्रीडूंगरगढ़ संघ की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहीं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के जिला बीकानेर का प्रस्तावित जिला अधिवेशन श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किए जाने की जानकारी दी। शिविर संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। वहीं सीबीईओ पूनिया ने स्काउट गाइड को शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण व सम्मानित गतिविधि बताया जिसे विद्यालयों में बेहतर ढंग से संचालित किए जाने, इसमें विद्यार्थियों को जोड़कर उन्हें जिम्मेदारी पूर्वक सेवाभावी नागरिक बनाने के प्रयास किए जाने की प्रेरणा दी।

रिड़ी में युवाओं ने लगाए 200 पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को गांव रिड़ी में मिशन हरित रिड़ी के तहत सक्रिय युवा रामदयाल जाखड़ की अगुवाई में लालाणी बास श्मशान भूमि में पौधारोपण किया गया। ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि युवाओं ने दिनभर मेहनत की और करीब 200 पौधे खेजड़ी, पीपल, बड़, गुल मोहर, अमलतास, मेहंदी, गुलाब के लगाए। ये पौधे विजयपाल जाखड़ द्वारा उपलब्ध करवाए गए। वहीं पौधारोपण में सहयोगी पूरनाथ जाखड़, कानाराम जाखड़, लालचंद जाखड़, राधेश्याम जाखड़, सुशील जाखड़, खेताराम हरडू, हेतराम तरड़, मुन्नीराम जाखड़, मुखराम कूकणा सहित कई युवा रहें। बुजुर्ग ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इनकी सार संभाल की प्रेरणा दी।

पुलिस मुस्तैद, बोलेरो कैंपर सीज की।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। थाना पुलिस मुस्तेदी से हाइवे पर नाकाबंदी करने में व्यस्त है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम टीम सहित बाहरी राज्यों की गाड़ियों की जांच कर रहें है। देर शाम तक पुलिस ने ब्लैक रील लगे शीशे की रील हटाई व एचआर नबंर की गाड़ियों के चालान काटे। वहीं पुलिस ने एक बोलेरो कैंपर गाड़ी सीज करने की कार्रवाई भी की। इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल नरेन्द्र, पुनीत, जयप्रकाश, सुभाष, ड्राइवर रामनिवास सक्रिय रहें।

ट्रांसफार्मर की त्वरित व्यवस्था करवाने पर ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर के निकट हथाणा जोहड़ जीएसएस पर ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने विधायक ताराचंद सारस्वत से शीघ्र ट्रांसफार्मर दिलवाने की अपील की, इस पर सारस्वत ने गर्मी में ग्रामीणों की पेरशानी दूर करते हुए शुक्रवार रात को ट्रांसफार्मर रखवा कर चालू करवाया। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

ठुकरियासर में माँ की स्मृति में लगाए 100 पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में रणवीर फौजी ने अपनी माता मंजू देवी गवारिया की स्मृति में सरकारी स्कूल में दो पंखे भेंट दिए। वहीं गौशाला परिसर में 100 फलदार व फुलदार वृक्षों के पौधे लगाए। अनेक युवा उनके साथ सहयोगी रूप में शामिल हुए।




