May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-07-01 at 19.41.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2025। हाइवे पर सातलेरा से बिग्गा के बीच एक कार से मोटरसाइकिल आमने सामने भिड़ गई है। मंडी से व्यापारी महेंद्र भिडासर अपने गांव आलसर लौट रहें थे। उन्होंने तत्परता से सड़क पर गिरे बाइक सवार को उठाया और अपनी कैंपर में डालकर उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। महेंद्र ने बताया कि सवार बिग्गाबास रामसरा निवासी है और गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।