May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2025। सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलाल मंदिर में सोमवार रात को संत टेऊराम का 139वां जन्मदिन श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ मनाया। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति सदगुरू स्वामी टेऊरामजी चालिसा महोत्सव 21 मई से 30 जून तक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सोमवार सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक हवन पूजन किया व सवा सात बजे से 8 बजे तक सत्संग, शाम 7 बजे से 9 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। उसके बाद केक काटकर सभी ने सदगुरू के जयकारे लगाए। सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सिंधी समाज की महिलाएं बच्चे व युवाओं सहित बुजुर्ग शामिल हुए। विदित रहें सोमवार को ही कॉलोनी से अमरनाथ यात्री दर्शनार्थ रवाना हुए। यात्री दल में रूपेश थदानी, विनोद रिझवानी, मनोज थदानी, विमल गुरनाणी, ऋषभ थदानी शामिल है। समाज के लोगों ने बाबा के जयकारों के साथ यात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत टेऊराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया सिंधी समाज ने, शामिल हुए समाज के लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लिया व खूब जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमरनाथ के लिए रवाना हुए यात्री।