






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2025। 10वीं बोर्ड परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ तहसील टॉपर देने वाली जयपुर पब्लिक स्कूल ने गुरुवार को उत्सव मनाया। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि विद्यालय की छात्रा साक्षी प्रजापत ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट मैरीट के साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक अंक पाने का गौरव प्राप्त किया था। गुरूवार को विद्यालय के बच्चों एवं स्टाफॅ ने इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए साक्षी सहित टॉपर रहे सोमेश, वंदना, रमन, ममता, राधिका, भूमिका आदि बच्चों का सम्मान जुलुस निकाला। कस्बे के घूमचक्कर से शुरू हुआ जुलूस पुराने बस स्टैण्ड़, पुस्तकालय, गौरव पथ होते हुए पुन: विद्यालय तक पहुंच कर पूर्ण हुआ। जुलूस के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय की सफलता के नारे लगाए एवं रास्ते में कस्बेवासियों, व्यापारियों, अभिभावकों ने पुष्पवर्षा कर टॉपर रही बेटी का अभिनंदन किया। निदेशक कुंभाराम घिंटाला सहित एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बच्चों ने प्रेरणा लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के प्रति पूर्ण मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। विदित रहे कि पूर्णतया एसी कैम्पस, उच्च स्तरीय संसाधनों वाले इंग्लिश मीडियम स्कूल जेपीएस में इस वर्ष से कक्षा 11वीं एवं 12वीं की कक्षाएं भी शुरू हो गई है।




