May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-12-04 at 10.36.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2020। बीकानेर जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ में भी कोरोना प्रसार में राहत नजर आने लगी है। गत बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ से 72 और पूनरासर से 44 सैम्पल लिए गए थे। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि इनमें से पूनरासर के समस्त 44 सैम्पल नेगिटीव आए है एवं श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में लिए गए 72 सैम्पलों में से चार जनें कोरोना संक्रमित सामने आए है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास वार्ड नम्बर 20 में 37 वर्षीय पुरूष, बिग्गाबास के झंवर गेस्ट हाऊस के पास 44 वर्षीय पुरूष एवं वार्ड 16 में 28 वर्षीय पुरूष संक्रमित रिपोर्ट हुए है। इसी प्रकार गांव मोमासर के वार्ड 8 का निवासी 30 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ है। चिकित्सा विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया है। अब श्रीडूंगरगढ़ में कुल 16 जनें कोरोना एक्टीव केस है।