May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2025। कीटनाशक के असर से क्षेत्र में आए दिन किसान परिवार के सदस्य असमय अपनी जान गंवा रहें है। क्षेत्र के गांव अभयसिंहपुरा निवासी बैगनाथ पुत्र जैसनाथ ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई को उसका भाई भगवाननाथ गांव की रोही में स्थित अपने खेत में स्प्रे का छिड़काव कर रहा था। अचानक कीटनाशक के असर से वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और ईलाज के दौरान पीबीएम में गुरूवार को युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।