May 21, 2026
00000

बीकानेर में सरेआम हुई मारपीट की घटना में मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में गुरूवार को दो कैंपर गाड़ी लेकर आए युवाओं ने एक युवक के साथ लाठियों व सरिए से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। इसी मामले में जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज हुआ। 28 वर्षीय विकास पुत्र संतलाल जाट निवासी बालासर ने शिवलाल, विष्णु, बाला राठौड़, सुनील ज्याणी, सीताराम, राहुल विश्नोई, शिवलाल कस्वां, गांधी कंस्वा, राकेश रिटौड़, अलताफ सहित 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने के लिए हमला करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह गुरूवार को जेएनवीसी सेक्टर में अपनी कैंपर गाड़ी से अपनी बहन के दोस्त से मिलने आया था। तभी दो तीन कैंपर गाड़ियां आई और उसकी टैंकर के टक्कर मारने लगे। आरोपी लड़कों ने एक राय होकर लाठी डंडो से मारपीट कि व मेरी बहन कि दोस्त को गालियां व जाति सूचक गालियां निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णाराम को दी है।
फर्जी तरीके से खेत बेचा और रूपए नहीं दिए, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में गांव राणीसर निवासी शिवलाल पुत्र पेमाराम जाट ने राणीसर निवासी ओमप्रकाश व हेमाराम पुत्र किशनाराम जाट, लखासर श्रीडूंगरगढ़ निवासी सुखराम पुत्र सांवताराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कतरियासर की रोही में स्थित उसके कब्जे की कृषि भूमि खसरा नबंर 1563/1135 व 1561/1082 का फर्जी तरीके से बेचान कर दिया व परिवादी को रूपए नहीं दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल किशनसिंह को दी है।
फोन पर एक गलत लिंक पर क्लिक और अकाउंट से 30 लाख से ज्यादा रूपए निकले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोबाइल पर एक गलत लिंक पर क्लिक करना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके अकाउंट से तीस लाख रूपए से अधिक हड़प लिए। नयाशहर थाने में साले की होली निवासी कमल किशोर शर्मा पुत्र लालचंद शर्मा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक लिंक द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फोन हैक कर लिया। उस शातिर ने क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी पूर्वक मोबाइल को एक लिंक द्वारा हैक कर कुल 23 ट्रांजेक्शन कर लिए जिसमें उसके अकाउंट से तीस लाख छियालीस हजार आठ सौ इठानवे रूपए चार पैसे की राशि एमेजोन इंडिया को ट्रांसफर कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हंसराज ने को जांच दी है।