May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब आम जनता की पहुंच में है और अब जनता सीधे सीएम को शिकायत कर सकती है व सुझाव दे सकते है। कोरोना के कारण सीएम हाऊस में जन सुनवाई बंद है और सीएम ने ऑनलाइन ई-मेल आई डी के माध्यम से सुनवाई करने के लिए गुरूवार रात एक आईडी जारी की है। अब आम आदमी को अपनी बात सीएम तक पहुंचाने के लिए जयपुर तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी और अपने स्थान से ही इस ई-मेल के माध्यम से अपना संदेश, शिकायत, सुझाव मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते है। अब देखने वाली बात ये होगी की मुख्यमंत्री का जनता के कार्य करने का प्लेटफार्म वास्तव में जनता के कितना काम आ सकेगा या फिर सरकारी तंत्र की लालफीताशाही में ये मात्र एक औपचारिक योजना ही साबित होगी। आप भी नीचे दी आई डी पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके लिए जारी E-मेल आईडी – writetocm@rajasthan.gov.in है।