May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2025। दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को निकाह के 10 साल बाद चार बच्चों के साथ घर से निकाल देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मोमासर बास निवासी 28 वर्षीय रूकसाना पुत्री लाल मोहम्मद छींपा ने अपने पति मोहम्मद आयुब पुत्र मोहम्मद अली निवासी बीकानेर के विरूद्ध आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 27 मार्च 2014 को आरोपी के साथ हुआ और उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़ चढ़कर दहेज दिया। पीड़िता ने बताया कि पति व ससुर सहित देवर मोहममद सरीफ, सास रजिया बानो ने कम दहेज देकर समाज में नाक कटवा देने की बात कहकर दो लाख नगदी व मोटरसाइकिल मांगी। आरोपियों ने 28 जून को पीड़िता को जान से मारने की नियत से मारपीट की, जिससे उसके मुंह, गले पैर में काफी चोटें आई। पीहर से परिजन ससुराल पहुंचे और पंच पंचायती कि तो आरोपियों ने उसे बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को दी है।