May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-13 at 14.02.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2025। अचंल में रविवार को झूम कर सावन के बादल बरस रहें है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में जमकर बादल बरसे है और बरसात जारी है। मुख्य बाजार की गलियों में नदी का सा पानी का बहाव हो गया है। कस्बे के बिग्गाबास में हालात बिगड़ गए है और नीचले हिस्सों में पानी भर गया है। यहां कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। गांव धीरदेसर पुरोहितान, बिग्गा, उदरासर, लिखमादेसर, रिड़ी सहित इनके आस पास के गांवो में अच्छी बरसात की सूचनाएं है। किसानों ने बताया कि बारानी फसलों में ये बरसात अमृत के समान काम करेगी। इससे फसलों की बढ़त व पैदावार दोनों ही अच्छी होगी। ध्यान रहें मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में आए सिस्टम और ट्रफ लाइन की स्थिरता के कारण राजस्थान में लगातार बरसात का दौर जारी रहने की बात कही है। रविवार को विभाग ने बीकानेर, चूरू सहित 30 जिलो में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। वहीं सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां व पाली में बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई बैंक के पास गली में भारी मात्रा में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में घुसा घरों में पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज बरसात में दुकानों में ना आए पानी, इसलिए दुकानदारों ने बंद किए दुकानों के शटर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में भरा भारी मात्रा में पानी, जलमग्न हुई गलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में नीचले इलाके जलमग्न, गाड़ियों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में झूम कर बरसे बदरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में बरसे बादल, रास्तो में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में अच्छी बरसात हुई, छाए है अभी काले बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा गांव की दिखानादी रोही में जबरदस्त बरसात शुरू हुई, किसानों ने जताई प्रसन्नता। (फोटो-बुधाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में शुरू हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में ग्रामीणों ने बताया 10-10 आंगल बरसात हुई, बरसात अभी जारी है। (फोटो- निराण भूकर)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की गलियां भरी पानी से, राहगीर हुए परेशान।