May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-15 at 08.39.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में रविवार को प्रारंभ हुआ बरसात का दौर सोमवार रात से सावन की झड़ी में बदल गया है। मंगलवार सुबह भी तेज बरसात हुई है और सड़कें नहरों में तब्दील हो गई है। अंचल में चहुंओर बरसात हो रही है व अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति हो गई है। बता देवें सोमवार सुबह 7 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक उपखंड मुख्यालय पर 30 एमएम बरसात हुई है। सोमवार शाम 5 बजे तक अंचल में 21 एमएम बरसात हुई और रात से सुबह 7 बजे तक 9 एमएम बरसात हुई है। वहीं लगातार बरसात के कारण भारती निकेतन शिक्षण संस्थान व टैगोर स्कूल कितासर सहित अनेक निजी शिक्षण प्रभावित हुए है व बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। विभिन्न स्कूूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बिल्कुल कम हो गई है। विदित रहें मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में कल, 16 जुलाई को भी भारी बरसात की चेतावनी दी है। प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता देवें बीकानेर से चलने वाली अनेक ट्रेनें भी प्रभावित हुई है और बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जाखासर में गुवाड़ बनी तालाब:- वीडियो 1   https://www.facebook.com/share/v/16qGrKK69D/  श्रीडूंगरगढ़ बाजार में सड़के बनी नहरें:- https://www.facebook.com/share/v/1JufmERJN9/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में सड़कें बनी नहरें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो के कच्चों रास्तों पर भी पानी ही बह रहा है, रिड़ी में बरसात का दौरा लगातार जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में गलियां हुई जलमग्न, नीचले घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सड़कों पर चल रहा बरसात का पानी।