August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-07-15 at 22.09.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2025। कस्बे के सरदारशहर रोड स्थित एक होटल के पीछे एक बोरे में बछड़े का शव मिलने का अंदेशा जताया जा रहा है। सर कटे बछड़े के शव की खबर से मौके पर पार्षद रामसिंह जागीरदार, विहिप के श्याम जोशी, रामप्रताप सारस्वत, प्रकाश प्रजापत सहित अनेक युवा पहुंच गए है। गौसेवकों ने आक्रोश जताया, प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बोरा दिनभर से यहां पड़ा है। पुलिस को सूचना दी गयी है और पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया है। वहीं पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।