May 21, 2026
IMG-20250716-WA0006

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मादक पदार्थो की बिक्री बेरोकटोक जारी है व पुलिस भी इनके विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाहियों में जुटी हुई है। मंगलवार रात श्रीडूंगरगढ़ पुलिस में कार्यवाही करते हुए गांव तोलियासर में के होटल में बनाये गए अफीम के अड्डे को पकड़ा है व एक युवक को गिरफ्तार करते हुए 240 ग्राम अफीम जब्त की है। एसआई मोहनलाल मीणा की अगुवाई में कई गई इस कार्यवाही में पुलिस दल ने मंगलवार देर रात को तोलियासर में स्थित जय भैंरुनाथ होटल में दबिश दी और युवक अशोक जाट को 240 ग्राम अफीम के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही करने वाली टीम में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनील मील, नेमीचंद, जयप्रकाश सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने पकड़ा अफीम बेचने के आरोप में युवक को, किया मामला दर्ज।