May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2025। घर की दीवार का निर्माण करने के मामले में गुसाईंसर बड़ा में एक ही परिवार के बीच हुए आपसी विवाद में दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि 35 वर्षीय बिजू देवी पत्नी मुखराम जाट निवासी गुसाईंसर बड़ा ने अपने पड़ोसी परिवार के मोहनराम पुत्र पन्नाराम, उसका बेटा मालाराम, संतोष पुत्र तुलछाराम, वसुंधरा, पूनम व परमा पुत्रियां तुलछाराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके घर से दक्षिण के पड़ोसी उसपर व उसकी बेटियों पर बुरी नजर रखते है और इसलिए उसने अपने घर की दीवार को ऊंचा करवाना शुरू किया। 11 जुलाई को दिन में करीब 12 बजे आरोपियों ने गालियां देना प्रारंभ कर दिया। जब उसके पति ने मना किया तो आरोपी तैश में आकर उसके घर में ईंटे व पत्थर फैंकने लगे। पीड़िता ने बताया कि हमारी सीमा में 2 फीट जगह आरोपियों के उधर छोड़कर दीवार बना रहें है। फिर भी आरोपी उसे व उसके परिवार को मारने पर उतारू हो गए। मौके पर हल्ला सुनकर अन्य पड़ोसी आ गए व समझाईश की तो आरोपियों ने दीवार बनाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को देने पर आरोपियों ने 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे उसके घर के बाहर खड़े होकर धमकियां दी। पीड़िता ने बताया कि उसी रात करीब 12 बजे आरोपी घर में घुसे और उसकी लज्जा भंग करते हुए सोने की चैन गले से तोड़कर ले गए। पति के साथ हाथापाई की व ससुर छुड़वाने आए तो उन्हें धक्का देकर पटक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी है।