






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। मोमासर के सरकारी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की श्रेणीवार रिक्त सीटों पर बुधवार से प्रवेश प्रारंभ हो गए है। नोडल अधिकारी अमित तंवर ने बताया कि प्रथम वर्ष कला वर्ग के प्रथम सेमेस्टर में जनरल की 7 सीटें, ओबीसी की 26 सीटें, ईडब्ल्यूएस में 19 सीटें, एमबीसी में 10, एससी में 4 व एसटी वर्ग में 24 की 24 सीटें रिक्त है। इन सीटों पर 22 जुलाई तक ई-मित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन किए जा सकते है। 25 जुलाई को प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। सूची में चयनित विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी पवन सैनी 8955202205 से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।




