






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहकार एवं रोजगार उत्सव में शामिल होने जयपुर पहुंचे है। सीएम भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राजेंद्र राठौड़ व विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी स्वागत दल में शामिल हुए। सभी ने गर्मजोशी के साथ शाह का स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व सीनियर अधिकारी मौजूद रहें। विदित रहें जयपुर जिले के दादिया गांव में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हो रहें है। सुथार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी व भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हो रहें है। उत्सव में प्रदेश भर की सहकारी समितियों से व्यवस्थापक भी शामिल होने पहुंचे है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव रिड़ी से देर रात बस के द्वारा अंचल की समितियों से अनेक व्यवस्थापक रवाना हुए व उत्सव में भागीदारी निभाई है।






