May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2025। निकटवर्ती कस्बा बीदासर में स्थित गौशाला के बदतर हालातों पर रोष जताते हुए आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देते हुए समिति अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने जानकारी दी कि बीदासर गौशाला में दयनीय दृश्य दृष्टिगत हो रहें है। वहां सैंकड़ो गौवंश मृत अवस्था में पड़े थे, व खुले में सड़ रहें शवों के अवशेष बिखरे पड़ें है। कुछ शवों में कीड़े लगे है और जीवित गौवंश भी उसी सड़ांध भरे वातावरण में रहने को मजबूर है। समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि गौशाला का निरीक्षण करने वाले जागरूक युवाओं ने जब इस स्थित को सोशल मीडिया पर उजागर किया तो प्रबंधन ने उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। प्रबंधन द्वारा लापरवाही, संवेदनहीनता बरती जा रही है। समिति सदस्यों ने एक स्वर में सीएम से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, गौशाला में जीवित गौवंश के लिए समुचित चिकित्सा व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने वाले गौसेवकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। इस दौरान समिति के मदन सोनी, कैलाश सारस्वत, प्रवीण पालीवाल, भीखाराम सुथार, मनोज कायल, महावीर लखोटिया व सुशील सुथार मौजूद रहे।