May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2025। कृषि पर्यवेक्षकों के 1100 पदों पर भर्ती निकली है। विषय विशेषज्ञों के सान्निध्य में समयबद्ध ढंग से तैयारी करने वाले इसमें सफलता को हासिल करेंगे। कृषि पर्यवेक्षक की परीक्षा के लिए भारती कोचिंग एवं डिफेंस एकेडमी में 24 जुलाई सुबह 8.30 बजे सरस्वती पूजन के साथ नया बैच शुरू होगा। ये जानकारी देते हुए एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि एकेडमी में क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित को ध्यान रखते हुए अनेक नवाचार अपनाए जा रहें है। श्रेष्ठ और मेहनतकश फैक्लटी लाई जा रही है, जिससे बच्चे शहरों की ओर ना भागकर अपने घर के आस पास अपने क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण में तैयारी कर सकें। फौजी ने बताया कि एकेडमी में नियमित कक्षाएं, टॉपिक वाइज अध्ययन, नियमित टेस्ट सीरीज, वातानुकुलित लाइब्रेरी, निर्धारित अध्ययन का मार्ग अपनाया जा रहा है। जिससे सफलता का निर्धारण किया जा सके। इसी के साथ एकेडमी में एसएससी जीडी, दिल्ली पुलिस, हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, सीईटी के बैच चल रहे है। उन्होंने कहा कि जेट, आईसीएआर, सीयूईटी के भी टारगेट बैच शुरू किए जा रहें है। इसके अतिरिक्त 11वीं व 12वीं कृषि के साथ साथ इनकी फाउंडेशन बैच भी शुरू हो रहें है। फौजी ने बताया कि एसएससी जीडी रिटन पास अभ्यर्थियों के लिए सुबह 5.30 से नि:शुल्क फिजिकल की तैयारी आर्मी के रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा करवाई जा रही है। जिसमें यूथ के फिजिकल के साथ साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी किया जा रहा है। आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी द्वारा शहर में मोटापे से परेशान युवक व युवतियों को नि:शुल्क परामर्श के साथ एक्सरसाइज करवाई जाती है। फौजी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि ये खबर सभी युवाओं तक जरूर पहुंचाने की बात कही। जिससे युवा विद्यार्थी अपनी शिक्षा, नौकरी व स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हो सकें और संस्थान की सेवाओं का पूरा लाभ ले सकें। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सीधे निदेशक केआर फौजी से 81045 31404 नंबर पर संपर्क कर सकते।