May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2025। प्रजापति समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाज की भावी पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने, युवाओं के रोजगार में सहयोग करने जैसे प्रयास समाज को सामूहिक रूप से करने होंगे। ये सार्थक चर्चा बिग्गा बास के प्रजापति भवन में कुम्हार विकास संस्थान की जिला कोर कमेटी की बैठक में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेमसुख धोंडेला ने की व श्रीडूंगरगढ़ से समाज के कर्णधार इसमें शामिल हुए। सभी ने समाज की एकता व संगठित होने पर बल दिया। बैठक में संगठन के तहसील अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से रामचंद्र छापोला को चुना गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी बालचंद मिनोटिया को दी गई। बैठक में शामिल समाज बंधुओं ने दोनों पदाधिकारियों को फुलमालाएं पहना कर सम्मान किया। अध्यक्ष ने समाजहित में कार्य करने व संगठन की सक्रियता बढ़ाने, समाज के परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रयास करने की बात कही। भाजपा नेता महावीर प्रसाद अड़ावलिया ने सभी का आभार जताया। कार्यकम में पार्षद गोपाल छापोला, एडवोकेट सत्यनारायण छापोला, ओमप्रकाश गंगपारिया, बाबूलाल अड़ावलिया, पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया, हरिप्रसाद बासनीवाल, रामानंद बासनीवाल, सुखाराम बासनीवाल, शिवप्रसाद मीनोटिया, मोहनलाल मीनोटिया, सोहनलाल प्रजापत, नंदकिशोर बासनीवाल, लक्ष्य बासनीवाल, रामावतार (गुड्डू) बासनीवाल, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापति, लक्ष्मण गोरिया, पवन बोरावड़, बाबूलाल अड़ावलिया, सुभाष कुलचनिया, रामावतार मीनोटिया, केशरीचंद भोबरिया, राजकुमार भोभरिया, सीताराम तूनवाल, रूपेश छापोला, रतनलाल छापोला, आशीष बासनीवाल, दलीप सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।