






नगरपालिका अध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ता पहुंचें एसडीएम के पास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में पदस्थापित एसडीएम शुभम शर्मा के स्वागत का दौर लगातार जारी है एवं गुरूवार को नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में भाजपा पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का स्वागत, अभिनंदन किया। इस मौके पर मानमल शर्मा सहित श्यामसुदंर पुरोहित, नगरपालिका के अधिवक्ता ललित कुमार मारू, पार्षद पवन उपाध्याय, लोकेश गौड, भाजयुमो नेता भवानी तावणियां, अमित पुरोहित, कन्हैयालाल गुरावा, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, नंदकिशोर नाई, मनीष राव आदि ने एसडीएम शुभम शर्मा का अभिनंदन साफा पहना कर, शाल ओढ़ा कर, मिठाई खिला कर किया। इस मौके पर नगरपालिका से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी उपखण्ड अधिकारी को दी गई।

न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2025। हरियाली अमावस्या के मौके पर गुरूवार को न्यायालय परिसर में अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, जूनियर असिस्टेंट सुमित कुमार जाखड़ की अगुवाई में अभियोजन कार्यालय द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान गोरधनसिंह, रिछपाल सहित अधिवक्ता पुखराज तेजी, गोपीराम जानूं, किशन स्वामी, ओमप्रकाश, कांस्टेबल रामसिंह गुर्जर, आनंद भांमू आदि ने पौधारोपण में अपनी भूमिका निभाई।





