






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2025। तेरापंथ धर्मसंघ में शासन श्री से विभूषित 107 वर्षीया साध्वीश्री बिदामां ने शुक्रवार रात्रि 9 बज कर 17 मिनिट पर तिविहार संथारा स्वीकार किया है। साध्वी उज्जवल रेखा ने उनके संथारे का प्रत्याख्यान करवाया। विदित रहे कि साध्वी श्री बिदामां विगत कुछ समय से अस्वस्थ थे। साध्वीश्री का श्रीडूंगरगढ़ से खासा जुड़ाव रहा है व 2 दिन पहले ही नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू देवी पारख सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कालू पहुंच कर उनके दर्शन किये थे। साध्वीश्री के संथारा स्वीकार करने के बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए है व जप, तप किये जा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ महिला मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति कुमार पारख, महिला मंडल पूर्व अध्यक्षा सुनीता डागा, मनीष नोलखा, अशोक झाबक आदि ने साध्वीश्री के प्रति श्रद्धा जताई है।




