May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-27 at 10.20.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ें हरियाली ये जिम्मेदारी हर एक को निभानी होगी। नगर की स्वच्छता व सुदंरता के लिए जागरूक होकर कार्य करना होगा। आमजन भी पौधे लगाएं और उनके पेड़ बनने तक उनके पालन की जिम्मेदारी निभाए। ये प्रेरणा विधायक ताराचंद सारस्वत ने आड़सर बास श्मशान भूमि में नगर उपवन के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को दी। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्मशान में शांतिधाम समिति की भूमि पर पालिका द्वारा नगर उपवन बनाने की योजना बनाई गई है। यहां जाली लगाकर पौधारोपण किया जाएगा तथा ट्यूबवेल का निर्माण किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने हरियालो राजस्थान अभियान की जानकारी देते हुए एक पेड़ माँ के नाम लगाने का आह्वान किया। ईओ अविनाश शर्मा ने पौधा लगाने को पूजा के समान कार्य बताया। इससे पूर्व हनुमान क्लब के निकट से हरियाली रैली निकाली गई। यहां महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हरे पौधे लेकर रैली की अगुवाई की। विधायक ने कहा कि प्रकृति की रक्षा का भार भी मातृ शक्ति संभाल लेवें तो ये अभियान आंदोलन बन जाएगा। इस दौरान श्मशान भूमि में बच्चों ने सुदंर रंगोली सजाई। कार्यक्रम में श्मशान भूमि समिति के वरिष्ठ पर्यावरणविद सदस्य व कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया ने बताया कि समिति के सदस्यों ने यहां कड़ी मेहनत से सैंकड़ो पौधे लगाकर वृक्ष बनाए है जिससे ये ऑक्सीजन से भरपुर उपवन तैयार हो रहा है। जिसे पालिका की सहायता से और अधिक संवारा जा सकेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ राजीव सोनी, नायब तहसीलदार सरजीत सिंह, वन विभाग रेंजर सुभाष कुमार, पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मदन सोनी, लोकेश गौड़, विक्रम शेखावत, भवानी तावणियां, नानूराम कुचेरिया, मोहल्लेवासी पवन राठी, दानगिरी गुसाई, पूर्णनाथ सिद्ध, जलदाय विभाग के जेईएन मनीष, विद्युत विभाग जेईएन सुमन सहित नगरपालिका, नरेगा, पंचायती राज व शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी, कार्मिक और अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। इस दौरान मोहल्लेवासियों द्वारा विधायक से मोहल्ले का पेयजल संकट दूर करने एवं सड़क बनवाने की मांग भी रखी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्मशान भूमि में विकसित किए जा रहें नगर उपवन में विधायक, पालिकाध्यक्ष व अधिकारियों सहित पौधारोपण कर लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगाए पौधे, शामिल हुए अनेक मौजिज लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने लोकार्पण कर लगाए भारत माता के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने सजाई श्मशान भूमि प्रांगण में सुदंर रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान क्लब के पास हरियाली तीज पर महिलाओं ने हरे पेड़ लेकर रैली की अगुवाई की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्मशाम भूमि प्रांगण में सजाई बच्चों ने अभियान के तहत सुंदर रंगोलिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं को प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया, दिए पौधे।