May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-27 at 13.27.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2025। नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन के अंतिम दो दिन शेष है। बीकानेर सहित राजस्थान के सभी जिलों में यह परीक्षा 13 दिसंबर 2025 शनिवार को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन नि:शुल्क है और इसे https://navodaya.gov.in पर भरा जा सकता है। अभ्यर्थियों को पासपोर्ट आकार का फोटो, माता-पिता व छात्र के हस्ताक्षर, आधार विवरण या निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। पात्रता के अनुसार, वे छात्र आवेदन कर सकते हैं। जिनका जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ हो। जो सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हों। जिन्होंने कक्षा 3, 4 व 5 ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ाई हो और वे बीकानेर जिले के निवासी हों। परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, कुल 100 अंक, 2 घंटे की अवधि में पूछे जाएंगे। विषय होंगे – मानसिक योग्यता, अंकगणित और भाषा ज्ञान। कोई नकारात्मक अंक नहीं है। चयनित विद्यार्थियों को आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, किताबें व शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क दी जाएगी। SC/ST, OBC (केन्द्रीय सूची), बालिकाओं और दिव्यांग विद्यार्थियों को आरक्षण मिलेगा। बीकानेर के छात्र और अभिभावक इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन करें। विद्यालयों में हेल्प डेस्क की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध है।

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश भर में नवोदय विद्यालयों में ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। वहीं शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए अधिकतम 25% सीटें शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को दी जा सकती हैं। आरक्षण का वर्गीकरण छात्र के प्राथमिक शिक्षा (कक्षा 3 से 5) के स्कूल के स्थान पर आधारित होता है।