






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2025। दसवीं पास करने के बाद परिजनों ने उच्च शिक्षण की तैयारी के लिए 15 वर्षीय किशोर को बीकानेर के एक कोचिंग संस्थान में प्रवेश दिलवाया। किशोर कोचिंग के पास ही कमरे में रहता और वहीं से लापता हो गया। गुसाईसर बड़ा निवासी छगनलाल पुत्र उम्माराम गोदारा ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा देवकिशन पुत्र अणतुराम गोदारा जो 11वीं कक्षा का छात्र है। वह बीकानेर में कोचिंग के पास ही पटेल नगर में रूम किराए लेकर रहता था। किशोर के साथ उसका भाई घनश्याम गोदारा भी रहता है। 21 जुलाई 2025 की सुबह 6 बजे देवकिशन बिना बताए कमरे से कहीं चला गया और ना तो रूम पर लौटा ना ही गांव में घर आया। किशोर के पास कोई मोबाईल फोन भी नहीं है। परिजन उसे सात दिन से तलाश कर रहें है परंतु नाकाम रहें। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर एएसआई जयप्रकाश को दी है। परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने देवकिशन के कहीं नजर आने पर 9974359791 या 9166748930 पर सूचना देने की गुहार लगाई है।





