May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-28 at 14.14.23 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। क्षेत्र के लिए बड़ी खबर जयपुर के जलदाय विभाग से आई है। श्रीडूंगरगढ़ में लंबे समय से लगातार एक्सईएन कार्यालय की मांग की जा रही थी। जिस पर सोमवार को मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव संदीप कुमार ने आदेश जारी कर मुहर लगा दी है। आदेशानुसार प्रदेश भर में 8 अधिशासी अभियंता कार्यालयों का कार्यक्षेत्र का पुर्ननिर्धारण किया है। इस क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में अधिशासी अभियंता परियोजना वृत कार्यालय का मुख्यालय स्वीकृत किया गया है। ये परियोजना प्रभाग सुजानगढ़ से परिवर्तन कर श्रीडूंगरगढ़ दिया गया है। वर्तमान के श्रीडूंगरगढ़ में एक एईएन व चार जेईएन पेयजलापूर्ति की व्यवस्था संभाल रहें है। जिसमें क्षेत्र बड़ा होने व स्टाफ नहीं होने से लगातार परेशानियां चल रही है। ऐसे में परियोजना प्रभाग कार्यालय खुलने से इसमें एक एक्सईएन व करीब तीन और एईएन आएंगे। जिससे व्यवस्था सुधार में बड़ा लाभ मिल सकेगा। विदित रहें अंचल में जलजीवन मिशन की एक बड़ी योजना का काम भी आने वाला है जिसे एक्सईएन के निर्देशन में करवाया जाना है। एक्सईएन कार्यालय खुलने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।