May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। आज सावन का तीसरा सोमवार है और शिव भक्तों का जोश परवान पर है। अलसुबह से शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ आए है और शिव पूजन कर व्रत उपवास रखा है। शिव भक्तों ने नारियल पानी, गन्ने के रस, दूध, जल से अभिषेक कर रहें है। चदंनलेप के साथ पूजन कर बिल्वपत्र चढ़ाए गए। भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल से कस्बे के हनुमान नाहटा कावड़ में जल लेकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। तीर्थ के जल से चिड़पड़नाथ जी की बगीची में शिव का मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया गया। शिवालय जयकारों से गूंज उठा और यहां कावड़ यात्री का शिव भक्तों ने स्वागत किया। मंदिर में आज से नौ दिवसीय अखंड कीर्तन का अनुष्ठान भी प्रारंभ हो गया है। वहीं प्रतिदिन नौ दिन शिव दरबार की भव्य झांकिया सजाई जाएगी और सवा आठ बजे महाआरती का आयोजन होगा। विदित रहें आड़सर बास में सरदारशहर रोड की ओर स्थित नखत बन्ना धाम में “एक शाम नखत बन्ना के नाम” का आयोजन होगा। नखत बन्ना की ज्योत आरती के बाद जागरण प्रारंभ होगा जिसमें जोड़ा भाई एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। धाम से जुड़े श्रद्धालुओं ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। वहीं पुजारी बजरंगलाल सारस्वा ने सभी श्रद्धालुओं ने जागरण में शामिल होकर भक्ति रस का लाभ लेने का आग्रह किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथजी बगीची में हनुमान नाहटा द्वारा लाए लोहार्गल तीर्थजल से किया गया जलाभिषेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्ने भी सोमवार को शिव मंदिरों में पहुंचे, किए दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दास हनुमानजी मंदिर के शिवालय में अलसुबह से पहुंचने लगे श्रद्धालु, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ शिव रूद्राभिषेक का आयोजन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर स्थित प्राचीन शिवालय में लगा भक्तों का तांता, हुए शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्यामजी मंदिर में स्थित शिवालय में विधि विधान से परिवार सहित किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी उम्र और वर्ग के लोगों ने किया भोलेनाथ का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड स्थित दंडी स्वामी रामनारायण कुटिया के शिवालय में किया शिवभक्तों ने पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के शिवधोरा मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान के भूतनाथ मंदिर में उमड़े शिव पूजन करने श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मंदिर में सोमवार सुबह पंडित पवन उपाध्याय ने संपन्न करवाया रूद्राभिषेक का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास राममंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में आयोजित हो रहें रूद्राभिषेक भी सजा रहें शिव की सुदंर झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर संपन्न हुए शिव पूजन, लगाए जयकारे।