May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-07-31 at 15.14.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। कपिल सरोवर का अस्तित्व अवैध खनन, अतिक्रमण, भ्रष्टाचार के कारण खतरे में है एवं इसे बचाने की मांग को लेकर कोलायत से जयपुर तक पैदल यात्रा पर निकले है कोलायत के रमनलाल शर्मा। पिछले 45 सालों में कोलायत सरोवर पर 450 से अधिक लोगों को डूबने से बचाने वाले एवं डूब चुके 1028 शवों को निकालने वाले कोलायत निवासी शर्मा नि:शुल्क तैराक के रूप में सेवांए दे रहे है। इन्हें अब तक कई अवार्डों से उन्हें नवाजा जा चुका है। शर्मा ने कपिल सरोवर प्रतिवर्ष सफाई में खर्च होने वाले करोड़ों रुपए कागजों के बजाए वास्तविक रूप से खर्च करवाने, बहाव पायतन क्षेत्र में खनन रोकने, 52 घाटों का सौंदर्यकरण करने, च्वयन ऋषि की तपोस्थली चानी गांव,  कपिल मुनि की मां देहूती के नाम पर बसे डेह गांव, दत्तात्रेय ऋषि के नाम पर बसे दियातरा, याज्ञवल्क्य ऋषि की तपोस्थली जागेरी धाम का संरक्षण करने एवं सरोवर पर स्थित मंदिरों का जीर्णोद्वार करने की मांगें लेकर कोलायत से जयपुर की पदयात्रा शुरू की है। वे जयपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देगें। शर्मा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में बने स्वागत कक्ष में हैडकांस्टेबल रामस्वरूप विश्नोई, धमेन्द्र मीणा, कांस्टेबल विजय, राधेश्याम, महावीर सिंह, विनोद, चंद्रप्रकाश, नंदलाल भाटी, मुकेश, विकास, लेखराम, स्वरूप शर्मा, धनराज चारण, गौतम उपाध्याय व विक्रम चारण आदि ने शॉल ओढ़ा कर, पुष्पवर्षा कर, माल्यापर्ण कर उनका अभिनंदन किया एवं सुखद यात्रा की कामना की।