May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-03 at 20.38.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ की सत्ता एवं प्रशासन शराब के रेवेन्यू एवं ठेकेदारों के प्रभाव में आंकठ डूब चुका है एवं शराब बंदी जैसे पवित्र आंदोलन को कुचलने में जुट गया है। सत्ता एवं प्रशासन के इस प्रयास का पुरजोर विरोध किया जाएगा एवं जनता के साथ मिल कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह चेतावनी क्षेत्र के कांग्रेसी नेता हरिराम बाना ने गांव धीरदेसर चोटियान में चल रहे शराबबंदी आंदोलन के 338वें दिन धरने पर पहुंच कर दी है। बाना ने न्यायालय के आदेशों के बाद भी प्रशासन द्वारा शराबबंदी के लिए मतदान की दिनांक तक निर्धारित नहीं करने को शराब ठेकेदारों का प्रशासन पर प्रभाव का प्रमाण बताया एवं प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बाना ने इसे सत्ता एवं प्रशासन की हठधर्मिता बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया एवं इसका परिणाम भुगतान के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी प्रशासन को दी है। रविवार को धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, हरिराम सहू, सांवरमल सहू, सहिराम, श्याम सुंदर, मनफूल, नयन कुमार, भागीरथ, राजकुमार, मुकेश, तेजपाल, किशन चोटिया, लेखराम, तुलसीराम सांसी, जयनारायण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।