






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा एवं बिग्गाबास रामसरा को मिला कर बनाए हुए पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 13 में भाजपा से अश्विनी, कांग्रेस से अनितादेवी, माकपा से मुन्नीदेवी, आरएलपी से लक्ष्मीदेवी मैदान में थी। इस वार्ड में कुल 10 बूथ थे, जिन पर 5026 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से
भाजपा को- 1574
कांग्रेस को- 2000
माकपा को-938
आरएलपी को-432
वोट मिलें है एवं कांग्रेस के प्रत्याशी अनितादेवी 428 वोटों से विजयी बने है।



