May 21, 2026
IMG-20250809-WA0054

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2025। हाइवे पर बेनीसर फांटा के पास एक बस में पीछे से तेज गति मोटरसाइकिल जा भिड़ी। दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला सहित तीन जने घायल हुए है। प्राप्त सूचना के अनुसार लाछड़सर से जोधासर जा रहे बाइक सवार एक जना गम्भीर घायल हुआ है। वहीं महिला व एक बालक भी घायल हुए है। लखासर टोल टीम मौके पर पहुंची और घायलों की मदद की वहीं डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार घायलों को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे है।