






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2025। शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहनों ने धूमधाम से मनाया। वहीं दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति की सदस्य बहनों द्वारा पुलिस थाने पहुंच कर थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी सहित पुलिस कर्मियों को राखी बांधी गई। भाजपा नगर मंडल व महिला मोर्चा के संयुक्त कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों एवं 108 एंबुलेंस ड्राइवरों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा गया। सभी ने सुरक्षा कर्मियों व मेडिकल कर्मियों को राखियां बांधकर उनका आभार जताया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामनाएं की। इस दौरान नगर महामंत्री मदन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधकर ना केवल भाईचारे का संदेश दिया वरन समाज में सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के भाव को फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रामसिंह राजपुरोहित, नगर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मंत्री महेन्द्र पुरोहित, ओमसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र राजपूत, पवन नाई, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष रेखा भादानी, कांता सोमानी, अंजू सेवग, कांता बरडिया, भंवरी देवी, सुमन पूगलिया, बबीता पूगलिया, सरला सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






