May 21, 2026
18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बडे गांव उदरासर, धोलिया, जैतासर व तोलियासर को शामिल कर बनाए हुए पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 18 में भाजपा से महेन्द्रसिंह, कांग्रेस से अन्नीदेवी, माकपा से रामेश्वरसिंह और आरएलपी से सुमेरसिंह मैदान में थे। इस वार्ड में कुल 11 बूथ थे, जिन पर 5627 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से कांग्रेसी प्रत्याशी अन्नीदेवी 236 वोटो से विजयी बनी है।