May 20, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव ऊपनी में रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार को एक विवाहिता ने भूलवश स्प्रे की बाल्टी में रखा पानी पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां ईलाज के दौरान रविवार को ऊपनी निवासी 26 वर्षीय बबीता पत्नी जैठाराम मेघवाल की मौत हो गई। मृतका के पिता कुनपालसर निवासी फुसाराम पुत्र शेराराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पुत्री ऊपनी गांव की रोही में पति व परिवार सहित ढाणी बनाकर रह रही थी। भूल से पहले जिस बाल्टी में मूंगफली में देने के लिए कीटनाशक घोला उसी बाल्टी में भरे पानी को पी लिया। जिसे परिजनों ने पीबीएम में भर्ती करवाया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।