






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। 15 अगस्त के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा पूर्णतया सक्रिय दिख रही है व इसी सक्रियता में सोमवार को भाजपा शहर मंडल एवं मोमासर मंडल की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाँव-गाँव, गली-गली एवं मुख्य संस्थानों तक तिरंगा पहुँचाकर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का आह्वान गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को अभियान का महत्व बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए घर-घर जनसंपर्क करने, जनसंवाद करने, स्थानीय स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी गई। कार्यशाला में भाजपा श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान है। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक के दिल में देशप्रेम गहरा करने के लिए ऐसे अभियानों को प्रासंगिक बताया। भाजपा शहर महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक मदन सोनी ने इस अभियान में हर घर में तिरंगा फहरा कर देश के प्रति निष्ठा और एकता का संदेश भी विश्व स्तर पर पहुंचाने की बात कही। कार्यशाला में अभियान के सह-संयोजक जिला मंत्री भरत सुथार, महेंद्र राजपूत, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, ओमसिंह राजपुरोहित, भवानी तावनियां, महेश राजोतिया, महेंद्र पारीक, भरत सुथार, गजानंद शर्मा, मेघराज सोनी, दिनेश, राजेंद्रप्रसाद, शिवशंकर बिहानी, सांवरमल सारस्वत, पवन नाई, रामसिंह राजपुरोहित, नवरंग प्रजापत, राधेश्याम जोशी, राम सोनी, जितेंद्र सैनी, संदीप सिंह, अशोक सेवग, मेघराज शर्मा, सहीराम, जगदीश गुर्जर, रोशन अली, नंदू नाई, जितेंद्र नाई, लोकेश माली, गजानंद सोनी, कैलाश सोनी, गणेश सोनी, पवन इंदौरिया, चांदरतन घोटिया, धनराज सोनी, श्रवण प्रजापत, ओमप्रकाश रेगर सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पालिका भी सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्ता तो जुटे हुए है ही साथ ही प्रशासन भी इसमें अपनी भागीदारी निभा रहा है। सोमवार को नगरपालिका द्वारा पुलिस थाना प्रांगण में रंगोलियां सजाई गई एवं हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार किया गया।




