






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। स्थानीय सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा आगामी 15 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि संस्था द्वारा राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के मौके पर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 15 अगस्त को आडसर बास स्थित संस्था भवन में यह आयोजन किया जाएगा। शिविर में बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम रक्त संग्रहण करेगी। शिविर की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए है एवं प्रचार प्रसार करते हुए रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे है। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि संस्था में वर्तमान कार्यसमिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव करवाने को निर्णय भी बैठक में लिया गया है। एवं आगामी 24 अगस्त, रविवार को संस्था के आम चुनाव करवाना तय किया गया है।



